मैनपुरी: किशनी क्षेत्र निवासी घर से गायब किशोर का शव नहर में मिला, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस ने पीएम के लिए भेजा
किशनी क्षेत्र के कछपुरा महोली निवासी शिवा पुत्र अखिलेश 15 मार्च को घर से गायब हो गए थे। जिसके बाद 17 तारीख को उनका शव रामनगर नहर में पड़ा मिला। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तो वहीं परिजनों ने शिवा की हत्या होने का आरोप लगाया है।