ग्राम पंचायत महेवा के पठान डेरा माध्यमिक शाला में सोमवार को दोपहर 12 बजे आनंद उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनों का मन मोह लिया। आनंद उत्सव के दौरान बच्चों के लिए साइकिल दौड़, चम्मच दौड़, रस्साकशी सहित कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह और