झाझा: रेलवे के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर झाझा रेलवे स्टेशन सहित पूरे रेलवे परिसर में कराया गया फॉगिंग
Jhajha, Jamui | Sep 10, 2024 डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलें सामने आने पर रेलकर्मियों के द्वारा फाॅगिंग करवाए जाने की मांग को ध्यान में रखते हुए रेलवे के वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार झाझा रेलवे स्टेशन सहित पूरे रेलवे परिसर में फाॅगिंग करवाया गया। रेलवे के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि मच्छरों के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम को लेकर यह पहल किया जा रहा है