पंडोखर प्रीमियर लीग टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को परवई और नोगुवां की टीम के मध्य क्वाटर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के पशुपालन मंत्री लखन पटेल का टूर्नामेंट के संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष व सरपंच रामकुमार रामजी शर्मा के द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद पशुपालन मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय लिया।