जैतहरी: जैतहरी पुलिस के द्वारा अवैध रेत परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त
अनूपपुर। थाना जैतहरी पुलिस ने तिपान नदी के इमली घाट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेत से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। पुलिस ने मौके से तीन चालकों को पकड़ा, जिनके पास रेत परिवहन संबंधी कोई वैध दस्तावेज या टीपी नहीं मिली। जब्त वाहनों एवं रेत की कुल कीमत लगभग 14.12 लाख रुपये बताई गई है।