सांगानेर: मौसम विभाग जयपुर ने दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया, तापमान में गिरावट
राजस्थान के कुछ इलाकों में पिछले दो दिन से हो रही लगातार बारिश और आंधी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है वहीं मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पिछले 2-3 दिनों से लगातार चल रहे आंधी-बारिश के असर से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। वहीं उन्होंने दक्षिण और पूर्वी राजस्थान में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।