रामानुजगंज: नैनो उर्वरकों से श्री डोमन को कम लागत में बेहतर उत्पादन मिला
रामानुजगंज शनिवार खेती केवल मेहनत का नहीं, बल्कि सही तकनीक और समय पर सही निर्णय का भी परिणाम है। विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम भंवरमाल निवासी किसान श्री डोमन नायक ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाया है। नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के उपयोग से उन्हें बेहतर उत्पादन के साथ खेती की लागत में भी कमी आई है।