गोरौल: महुआ विधायक मुकेश रौशन ने दिवंगत राजद नेता रामएकवाल सिंह यादव के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
महुआ विधायक मुकेश रौशन बुधवार को 8 बजे रात्रि में गोरौल प्रखंड क्षेत्र के सोंधो गांव पहुंच राजद नेता दिवंगत राम एकबाल सिंह यादव के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। और आत्मा के शांति के लिये दो मिनट का मौना रखा। इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार यादव,सुरेश प्रसाद यादव,राजनंदन प्रसाद यादव,संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।