नोनहरा थाना इलाके के पारा गांव में हुए दो पक्षो के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।दरअसल पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं में वांछित 6अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई आज उपनिरीक्षक फूलचन्द्र सरोज की टीम द्वारा की गई।