मेरठ: परतापुर इलाके में सड़क किनारे मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव,पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा,जांच में जुटी पुलिस।
Meerut, Meerut | Feb 26, 2024 परतापुर इलाके में सोमवार सुबह को अज्ञात बुजुर्ग का शव सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया।शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया।लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,और मामले की जांच में जुट गई।थाना प्रभारी का कहना है कि मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं,जांच की जा रहीं है।