रेवदर: रेवदर में विराट हिंदू सम्मेलन के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई, संतों ने समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया
Reodar, Sirohi | Feb 1, 2026 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष पर रेवदर मंडल में आज विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ कार्यक्रम की शुरुआत पवेलियन में बैंड बाजो की धुन के साथ भव्य कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के रूप में हुई सजे धजे कलशो को धारण किए 251 बालिकाएं भगवा ध्वज और धार्मिक नारों के बीच शोभायात्रा क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से होते हुए पूर्ण पवेलियन पहुंची