बांधवगढ़: एनएच-43 मंसुरी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक का हाथ बुरी तरह फ्रैक्चर दूसरा गंभीर घायल
उमरिया। जिले से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर भारोला स्थित मंसूरी पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ग्राम रोजगार निवासी कासिम खान और मुस्ताक खान गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना में कासिम खान के बाएं कंधे और बाएं हाथ में गंभीर चोटें आईं तथा हाथ पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया।