पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच शुक्रवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और करीब 8:30 बजे बारिश से मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।