घायल के परिजनों ने गुरुवार 1 बजे बताया कि रौली कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भरतपुर से मझगवां (मध्य प्रदेश) जा रहे डीजे सामान लदे पिकअप में ब्रेकर पर अचानक ब्रेक लगने से उमाकांत और सुमित सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। दोनों के सिर में चोट आई है। चालक ने उन्हें जिला अस्पताल सोनपुर में भर्ती कराया, जहां इलाज जारी है।