राजातालाब: ट्रेन से कटकर वृद्ध की मौत, परिवार में मचा कोहराम
वाराणसी के कपसेठी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के सामने रविवार सुबह 10 बजे एक 62 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुनाथपुर निवासी जिलेदार के रूप में हुई है,जो चौकीदारी का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, जिलेदार सुबह रेलवे ट्रैक के पास बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान जब वह ट्रैक पार कर रहे थे, तभी अचानक आ रही ट्रेन की चपेट में आ गये।