राजातालाब: मिर्जामुराद से मोहनसराय तक वाराणसी–प्रयागराज NH-19 पर लगा 10 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम
वाराणसी मे शुक्रवार को मिर्जामुराद से मोहनसराय तक राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर करीब 10 किलोमीटर से अधिक का लंबा जाम लग गया। सुबह 8 बजे से ही वाहनों की लंबी कतारें रेंगती नजर आईं। थोड़ी देर सुचारु हुआ यातायात बार-बार ठहरता रहा, जिससे यात्रियों की परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ती गईं। मुख्य हाईवे के साथ-साथ रिंग रोड पर भी ट्रैफिक की स्थिति बिगड़ गई है।