पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और तेज बहाव के साथ बड़ी मात्रा में लकड़ियां भी बहकर आ रही हैं। रुद्रप्रयाग के तिलवाड़ा क्षेत्र में नदी से लकड़ियां निकालने गई दो महिलाएं अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण बीच नदी में फंस गईं। #monsoonalert