ग्वालियर गिर्द: वीआईपी मूवमेंट में पुलिस ने रोका ट्रैफिक, स्कूटर पीछे करते समय युवती खुली लिफ्ट में गिरी
शहर में सोमवार दोपहर वीआईपी मूवमेंट के दौरान रोके गए ट्रैफिक में एक युवती हादसे का शिकार हो गई।पुलिस द्वारा रोके गए ट्रैफिक के चलते युवती ने अपनी एक्टिवा को पीछे लेकर वापस जाने का प्रयास किया जो उसे भारी पड़ा, यह लड़की होंडा के शोरूम की खुली लिफ्ट में स्कूटर सहित जा गिरी स्थानीय लोगों ने तुरंत युवती को किसी तरह करीब 10 फीट गहरी लिफ्ट के गड्ढे से बाहर निकाला।