विपरीत परिस्थितियों और गरीबी को मात देते हुए, पन्ना जिले के छोटे से गांव इटवां खास के मदन साहू ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में खनिज निरीक्षक का पद हासिल कर असाधारण मिसाल पेश की है। उनके पिता चिरौंजी लाल साहू ने बकरी पालन कर उन्हें उच्च शिक्षा दिलाई। बिना किसी कोचिंग के सफलता अर्जित करने वाले मदन का आज अक्टूबर को गांव लौटने पर भव्य स्वागत हुआ।