तराना: तराना के नयापुरा में बिजली के ट्रांसफार्मर में भीषण आग, क्षेत्र में हड़कंप
Tarana, Ujjain | Apr 25, 2026 शनिवार दोपहर 2 बजे तराना के नयापुरा पर बिजली की एक डीपी (ट्रांसफार्मर) में भीषण आग लग गई. आग लगने से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया. आग इतनी भीषण थी, जैसे फटाकों की लड़ में आग लगाने के बाद लड़ फूटती है, वैसे ही डीपी से चिंगारियें निकल रही थीं. पूरे घटना क्रम का वहां खड़े कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.