भगवानपुर: भगवानपुर निवासी रिश्ते की दो बहनें 20 दिन पहले संदिग्ध हालत में लापता हुईं, पुलिस ने उन्हें सकुशल बरामद किया
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी रिश्ते की दो बहने 20 दिन पहले संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर दोनों की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। दोनों की काफी तलाश की गई थी। लेकिन दोनों का कुछ भी पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बहनों की तलाश शुरू कर दी थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों बहनों को सकुशल बरामद कर लिया है।