अररिया: बरदहा सहनी चौक के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति को मारी टक्कर, इलाज जारी
Araria, Araria | Apr 25, 2026 अररिया जिले के सिकटी प्रखंड के बरदहा सहनी चौक के समीप एक अनियंत्रित बाइक सवार ने साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे साइकिल सवार बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में शनिवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया ।