कुमारखंड: पुरैनी वार्ड 11 में मिट्टी हटाने को लेकर मारपीट, दो लड़कियां घायल
श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुरैनी वार्ड ग्यारह में सोमवार को दोपहर तीन बजे मिट्टी हटाने को लेकर हुए महिला महिला में नोंकझोंक होते हुए मारपीट होने लगा ।मारपीट की घटना में दो लड़की घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से परिजनों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।