जिला चिकित्सालय पन्ना में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अस्पताल के कायाकल्प को परखने के लिए राज्य स्तरीय टीम ने दस्तक दी है। 'कायाकल्प अभियान' के तहत आज मंगलवार 13 जनवरी को पियर असेसमेंट की प्रक्रिया पूरी की गई। राज्य स्तरीय असेसर डॉ. अरूणेन्द्र शुक्ला और डॉ. अमित प्रकाश जैन की टीम ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा इंतज़ामों की जांच की।