हूलासगंज प्रखंड के तीर्रा पंचायत स्थित वीर्रा मांझी टोला और बौरी पंचायत के डिहूरी गांव सहित विभिन्न गांवों में पूर्व विधायक कॉमरेड रामबली सिंह यादव पहुंचे और शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने माले नेत्री चिन्ता देवी के पिता एवं माले नेता दीपक चन्द्रवंशी की माता के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त कर परिवारों को सांत्वना दी।