बरारी: विधायक बिजय सिंह निषाद ने बखरी, छोहार, डूमर सहित क्षेत्रों में आभार सह आशीर्वाद यात्रा निकाली
गुरुवार की दोपहर लगभग 12 से 01 बजे के बीच बरारी विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी विजय सिंह निषाद ने लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने के बाद बखरी, छोहार, डूमर सहित विभिन्न क्षेत्र में आभार सह आशीर्वाद यात्रा निकालकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए लोगों से मिलकर आशीर्वाद प्राप्त किया।