बालोद: ठेकवाडीह में मिली गोंड शासकों की वंशावली और ब्रिटिशकालीन दस्तावेज, राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण में हुई बड़ी खोज
Balod, Balod | Apr 17, 2026 ज्ञान भारतम् राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण कार्य के तहत बालोद जिले में ऐतिहासिक धरोहरों की खोज लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरूर विकासखंड के ग्राम ठेकवाडीह में सर्वेक्षण के दौरान गोंड शासकों की वंशावली और ब्रिटिश कालीन महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं, जिन्हें बेहद अहम खोज माना जा रहा है।