आरा: गजियापुर बांध के समीप गोली लगने से युवक हुआ जख्मी,एसपी बोले गोली लगने का मामला संदिग्ध है,जांच की जा रही है
Arrah, Bhojpur | Mar 1, 2024 गजियापुर बांध के समीप देर रात एक युवक को गोली लगी। तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मी की पहचान फुहा गांव के विकाश कुमार सिंह के रूप में हुई है। जख्मी ने बताया कि वो तिलक समारोह से लौट रहा था तो उसे छीनतई करने वाले गोली मार दिए जबकि एसपी बोले मामला संदिग्ध है। जांच की जा रही है कि युवक को गोली कैसे लगी।