बदायूं: नाधा पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल हुए
Budaun, Budaun | Apr 11, 2026 कासगंज जनपद के कादरगंज गांव के रहने वाले 19 वर्षीय मोहित पुत्र योगेंद्र, 18 वर्षीय मनोज पुत्र स्वराज, 18 वर्षीय अंकित पुत्र राम भजन एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थेँ कि थाना जरीफनगर क्षेत्र के नाधा गांव के पेट्रोल पंप के पास दो बाईकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें मोहित की मौत हो गई। अंकित और मनोज घायल हो गए। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।