सैदपुर: सरदरपुर के निकट गलत दिशा से जा रही तेज रफ्तार कार की बाइक से हुई जबरदस्त भिड़ंत, युवक मरणासन्न, किया गया रेफर
सादात थाना क्षेत्र स्थित सरदरपुर गाँव के निकट रविवार की देर शाम एक कार और बाइक की आमने सामने की जबरदस्त टक्कर में जहाँ बाइकसवार युवक पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के मेहनाजपुर निवासी 28 वर्षीय धर्मेंद्र यादव पुत्र शंभू यादव बुरी तरह लहूलुहान होकर मरणासन्न हो गया, वहीं कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। घटना में कार सवारों को साधारण चोटें आईं हैं।