सचिव मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल द्वारा पंचायत को निर्वाचन वर्ष 2025 हेतु सरपंच पद के निर्वाचन के लिए ग्राम पंचायत मादा में सोमवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई जो सोमवार शाम लगभग 5:00 बजे तक चली। यहां पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ लगभग 89.45 प्रतिशत मतदान किया गया। मतदान के दौरान प्रशासन की व्यवस्था चाक चौबंद नजर आई।