बाजपुर: बाजपुर में बंदरों के खिलाफ अभियान चलाकर पालिका ने लगभग 80 बंदरों को पकड़कर सुरक्षित गड़प्पू वन क्षेत्र में छोड़ा
नगर पालिका परिषद बाजपुर के अध्यक्ष गुरजीत सिंह ‘गित्ते’ ने मंगलवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पालिका टीम द्वारा नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत बंदरों के विरूध्द अभियान चला लगभग 80 बंदरों को पकड़कर सुरक्षित गड़प्पू वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। उन्होंने बताया कि बंदरों के उत्पात से नगरवासी खासे परेशान थे।