चाचौड़ा: पेंची गांव में पुलिस पर हमला, एएसआई सहित कई पुलिसकर्मी घायल, प्रेम प्रसंग में लड़की के लापता होने से हुआ विवाद
चाचौड़ा थाने के पेंची गांव में 5 जनवरी को प्रेम प्रसंग में लापता हुई लड़की के मामले में पुलिस पर हमला हो गया। घटना में करीब 4 पुलिसकर्मी घायल है जिसमें दो गंभीर घायल को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। गुना एसपी अंकित सोनी ने कहा, 40 के करीब लोग चिन्हित किए है कार्रवाई जारी है। 29, 30 दिसंबर को लड़की लापता हुई थी जिसे दस्तयाब किया है, कार्यवाही जारी है।