बाह: केंजरा मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
बाह थाना क्षेत्र के सन्नपुरा गांव निवासी धीरज रविवार शाम करीब पांच बजे बाइक से बाह से अपने घर लौट रहा था। केंजरा मार्ग पर डेरक गांव के समीप अचानक सामने से आ रहे टेंपो से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में धीरज गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर स्वजन ने उसे बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक