दरभंगा: यामाहा एजेंसी के मैनेजर मोहम्मद फैज की हत्या पर जताया शोक, उच्चस्तरीय जांच और परिजनों को मुआवजा देने की उठाई मांग।
चंदनपट्टी स्थित यामाहा एजेंसी के मैनेजर मोहम्मद फैज की हत्या के मामले में रविवार को भाकपा(माले) की एक टीम पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची। टीम ने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और घटना की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल में भाकपा(माले) के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, राज्य कमेटी सदस्य नेयाज अहमद, इंसाफ मंच के गुलाम अंसारी और प्रिंस राज शामिल थे।