गढ़वा: पचफेड़ी गांव चलती मोटरसाइकिल से गिरकर महिला गंभीर, हायर सेंटर रेफर
Garhwa, Garhwa | Jun 30, 2026 गढ़वा-मझिआंव मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के पचफेड़ी गांव के समीप मंगलवार को चलती मोटरसाइकिल से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान पलामू जिले के उंटारी रोड थाना क्षेत्र के दरूआ नावाडीह गांव निवासी 47 वर्षीय प्रभा देवी (पति राजेश्वर चौधरी) के रूप में हुई। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित