जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के गिर्दा पंचायत में दर्शना और थपकोल गांव के बीच बना पुल लोगों के लिए राहत नहीं बन सका। करीब चार वर्ष पूर्व पुल निर्माण पूरा हुआ, लेकिन एप्रोच में मिट्टीकरण नहीं होने से आवागमन बाधित है। यह स्थान प्रखंड मुख्यालय से मात्र ढाई किलोमीटर दूर है, बावजूद इसके ग्रामीणों को पांच किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।