फूलपुुर: बिजली-पानी संकट से नाराज ग्रामीणों ने फूलपुर विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
फूलपुर क्षेत्र में छह दिनों से बिजली और पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों का गुस्सा सोमवार शाम फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने फूलपुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार सुबह 11 बजे इसकी जानकारी सामने आई।