होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर गुरु पूर्णिमा पर देर रात महाआरती, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल
नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बुधवार-गुरुवार दरमियानी रात माँ नर्मदा जी की भव्य महाआरती श्रद्धा और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुई।महाआरती संयोजक मुन्नू दुबे सुबह 6 बजे बताया कि महाआरती पं. घनश्याम शर्मा के आचार्यत्व में पंच विप्रजनों द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराई गई। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।