टिकारी: सिमुआरा से गुजरी टिकारी-कुर्था सड़क पर अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो राहगीरों को कुचला, दोनों की मौके पर हुई मौत
Tikari, Gaya | Apr 28, 2026 सिमुआरा से गुजरे टिकारी कुर्था सड़क में मंगलवार रात अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने दो राहगीर को कुचल दिया। घटना में दोनों राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमुआरा निवासी 60 वर्षीय वीरेंद्र पासवान व 50 वर्षीय सुभाष प्रसाद के रूप में हुई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु ANMMCH भेज दिया है। वहीं गांव में शोक का माहौल है।