रामपुर: शुक्रवार को रामपुर नगर पालिका में उ0प्र0 उद्योग व्यापार मंडल ने हाउस और वाटर टैक्स वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन
Rampur, Rampur | Aug 1, 2025 शुक्रवार को दोपहर तीन बजे मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने रामपुर नगर पालिका में बढ़ाए गए हाउस और वाटर टैक्स के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने टैक्स वृद्धि को अनुचित बताते हुए इसे वापस लेने और सिटिजन चार्टर लागू करने की मांग की। नगर पालिका ईओ को ज्ञापन सौंपा।