जसवंतनगर: तहसील के समन्व कचौरा बाईपास मार्ग पर ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचला, ईंट भट्टा मजदूर मोमिन अली की हुई मौत
कचौरा बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार मजदूर को कुचल दिया। आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र कासिमपुर निवासी 42 वर्षीय मोमिन अली की मौके पर ही मौत हो गई। मोमिन जसवंतनगर में एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था और साइकिल से मंडी सब्जी लेने जा रहा था। भट्ठा मालिक सतेंद्र महेरे के मुताबिक वह 10 साल से परिवार समेत भट्ठे पर रह रहा था। पुलिस नकराया पोस्टमार्टम।