हंडिया: बगहा चौराहे पर भीषण हादसा, ट्रक और कंटेनर की टक्कर
हंडिया थाना क्षेत्र के बगहा चौराहे पर गैस सिलेंडर से भरी ट्रक में कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर घंटों स्टेयरिंग में फंसा रहा, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। टक्कर के बाद कंटेनर में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर बुझाया। शनिवार 11 बजे घटना की जानकारी मिली।