लाडपुरा: 70 करोड़ की नई बिल्डिंग में टपक रहा पानी, कोटा के MBS अस्पताल में मरीज फिसलकर गिरे, अधिकारियों को चिंता नहीं #jansamasya
Ladpura, Kota | Jun 19, 2025 मानसून की दस्तक के साथ ही क्षेत्र के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल की नई बिल्डिंग में बारिश का पानी टपकने लगा है। 70 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस बिल्डिंग का निर्माण कराया गया है। बारिश के बाद अस्पताल की तीसरी मंजिल की छत से लगातार पानी टपक रहा है।