जलेसर: जलेसर क्षेत्र के नगला भूड़ में मक्का फसल प्रदर्शनी, वैष्णवी कंपनी ने किसानों को नई तकनीकों से किया जागरूक
Jalesar, Etah | Jun 21, 2026 जनपद एटा के जलेसर क्षेत्र के गांव नगला भूड़ में रविवार दोपहर वैष्णवी कंपनी ने मक्का की फसल पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस दौरान नगला भूड़ और आसपास के दर्जनों किसानों ने हिस्सा लिया।प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य किसानों को मक्का की उन्नत खेती, विभिन्न प्रकार के बीजों, उर्वरकों के सही उपयोग और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करना था।