पोखरी: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नंदप्रयाग के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण अवरुद्ध, आवागमन में हो रही परेशानी
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नंदप्रयाग के पास सोमवार को सुबह 5 बजे से लगातार हो रही भारी बारिश से पहाड़ी के ऊपरी क्षेत्र में भू धंसाव होने से सड़क पर मलबा आने से सड़क अवरूद्ध हो गई है। लोगों को आवागमन करने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।