गाज़ियाबाद: चोरी का वाहन और गोकशी का सामान लेकर जा रहे थे बदमाश, मसूरी इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद ACP ने किया बड़ा खुलासा
थाना मसूरी इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ के बाद एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की चैकिंग के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है, जिसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, चोरी की मोटसाइकिल और गोकशी की घटना के उपकरण बरामद किए गए हैं।