खजनी: टेकवार चौराहे पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक क्षतिग्रस्त, लोगों में भारी वाहनों के आतंक को लेकर आक्रोश
गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के उनवल नगर पंचायत स्थित टेकवार चौराहे पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में बाइक सवार युवक बाल-बाल बच गए, जबकि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने डंपर और चालक को कब्जे में ले लिया।