खिलचीपुर: कुआं धंसा सास-बहू दबी, 7 घंटे चले
रेस्क्यू के बाद मलबे से निकाले शव; गिट्टी समेट रही थीं सास-बहू।
खिलचीपुर क्षेत्र के बामन गांव में बुधवार दोपहर निर्माणाधीन कुएं के धंसने से सास-बहू की मौत हो गई। हादसे में कांग्रेस नेता और जनपद सदस्य मुकेश कोट (डांगी) की मां रूपाबाई (60) और पत्नी पिंकी बाई (30) मिट्टी में दब गई थीं। बुधवार की शाम 7:00 के लगभग करीब सात घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों के शव मलबे से निकाल लिए गए। बचाव अभियान में 4 जेसीबी, 3 पोकलेन