सीतापुर: ग्वाली गांव निवासी व्यक्ति को सड़क पर पैदल चलते समय अज्ञात वाहन ने कुचला, हादसे में हुई मौत
जनपद के मछरेहटा इलाके में सड़क पर पैदल जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया था हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ था घायल को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र से सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया था जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई है मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।